TV एक्टर Rituraj Singh का कार्डियक अरेस्ट से निधन, बॉलीवुड जगत शोक में डूबा

Rituraj Singh Death: ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था, वह राजस्थान के कोटा जिले में जन्मे थे। 1993 में, वह दिल्ली से सपनों की दुनिया मुंबई में चले गए, लेकिन 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका देहांत हो गया। Rituraj Singh एक लोकप्रिय टीवी एक्टर थे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों के दिल में जगह बना ली।

Rituraj Singh मूवीज और टीवी शोज

उन्होंने 1993 में अपना अभिनय करियर शुरू किया और ज़ी टीवी पर कई प्रसिद्ध सीरियल्स में अभिनय किया। हिटलर दीदी, ज्योति, शपथ, आहट, अदालत, वारियर हाई, दिया बाती जैसे उनके कार्यों ने उन्हें दर्शकों के दिलों में स्थान बनाया।

Rituraj Singh का चला जाना टीवी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके अभिनय और व्यक्तित्व में जो जादू था, वह लोगों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा। हम उनकी आत्मा को शांति प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

उनकी यादें और उनके काम हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। आखिरी अलविदा, Rituraj Singh, उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है और उनकी यादों को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कलर्स टीवी के प्रसिद्ध सीरियल “लाडो 2” में बलवंत चौधरी का दमदार किरदार निभाया था। आखिरी बार, एक्टर ऋतुराज सिंह को “अनुपमा” सीरियल में देखा गया था, जिसमें वह रूपाली गांगुली के साथ अभिनय करते नजर आए। उन्होंने इस सीरियल में एक रेस्टोरेंट के मालिक का किरदार निभाया था।

महज 59 साल की उम्र में ऋतुराज सिंह की हुई मौत

सिर्फ 59 साल की आयु में इस धरती से विदाई लेने वाले दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह ने 12 सालों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप के साथ काम किया। वे महत्वपूर्ण वेब सीरीज “अभय” के हिस्से थे और उन्होंने इसकी शूटिंग में भाग लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतुराज सिंह एक अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्हें 19 फरवरी को कार्यवाही के दौरान आधिकारिक तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका निधन हो गया। ऋतुराज सिंह की मौत की खबर के समाचार सुनते ही, एक्टिंग इंडस्ट्री के क्षेत्र में उनके चाहने वालों की गहरी शोक संवेदना हो गई। उनके प्रसिद्ध मित्र अमित बहल ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।

बॉलीवुड जगत ने गहरा शोक जताया

फिल्म जगत में ऋतुराज सिंह के देहांत के बाद शोक का माहौल छाया हुआ है। अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले जानेमाने आक्टर Arshad Warsi ने भी twitter पे शोक जताया।

सोनू सूद, वरुण धवन ने भी अलग अलग सोशल मीडिया पे अपने तरीके से शोक जाहिर किया।

Read Also:

Sachin Tendulkar ने किया यशस्वी जैसवाल, सरफराज खान की प्रशंसा

यूपी कांस्टेबल भर्ती 2024: Up Police Paper Leak क्या है सच्चाई?

यूपी कांस्टेबल भर्ती 2024: Up Police Paper Leak क्या है सच्चाई?

Rajkot Stadium को मिला नया नाम Niranjan Shah

सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘Yodha’ का टीजर हुआ लॉन्च

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट bavaalnews.com के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment